अतर्रा: हस्तम गांव में झूले से गिरने के कारण 11 वर्षीय किशोर की हुई मौत
Atarra, Banda | Jul 11, 2026 झूले से गिरने पर 11 वर्षीय किशोर की मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में झूला झूलते समय रस्सी टूट जाने से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतर्रा ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।