धार: ज्ञानपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, तिरला थाने में मामला दर्ज; थाना प्रभारी ने कहा- आरोपी की तलाश जारी
धार के ग्राम ज्ञानपुरा में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के मामले में तिरला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि मामले में 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही हैं।