श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कीवर्ड: श्रावण सोमवार, देवकली मंदिर, औरैया पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था, कांव�