हसनपुर: रहरा में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की गेहूं की फसल में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान
रहरा थाना क्षेत्र के फ़रोटा ग्राम पंचायत के मजरा झिझारपुर में रविवार को एक किसान की लगभग 10 बीघा कटी हुई गेहूं की फसल हाईटेंशन बिजली लाइन से गिरी चिंगारी के कारण जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।