दातागंज: दातागंज क्षेत्र में तहसीलदार द्वारा अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई जारी है
शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र में खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया है। तहसीलदार रामचंद्र सिंह की अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही जारी है। जाल लगाकर अवैध खनन में तसीलदार ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जाल को भी कोतवाली भेजा है। तहसीलदार रामचंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर कार्यवाही की जा रही है।