बरेली: 11 हजार वोल्ट की लाइन ने ली युवक की जान, टेंट का काम करने पहुंचे नाजिम के परिजनों ने कारोबारी पर लगाया लापरवाही का आरोप
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में टेंट का काम करने पहुंचे एक युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी नाजिम पुत्र साबिर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नाजिम टेंट का काम करता था और उमरिया गांव में टेंट कारोबारी