बहराइच: कलेक्ट्रेट रोड के पास नगर पालिका प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण
नगर पालिका प्रशासन की टीम ने ईओ प्रमिता सिंह के निर्देश पर शहर के कलेक्ट्रेट रोड के पास अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने सड़क की पटरियों किए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ निर्देश देते हुए हटा दिया। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी कि अगर दोबारा मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण करते पाया गया, तो चालान कर अर्थदंड की वसूली की जाएगी।