आंवला तहसील में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सुपरवाइजरों और बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण तहसील सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। एसडीएम विदुषी सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 38 सुपरवाइजर और 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नामित किए गए हैं।