रामपुर मनिहारन: नानौता में गहरे नाले में गिरा गौवंश, जेसीबी की मदद से घंटों चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया
नानौता के संजय चौक के पास देवबंद मार्ग स्थित गहरे पानी निकासी नाले में बुधवार को एक गौवंश गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गौ रक्षा दल और नगर पंचायत को दी। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के जिला मंत्री विशु रोहिला अपने सहयोगी संदीप खुडाना के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया