कायमगंज: गांव गनीपुर निवासी 5 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत
नवाबगंज के गांव गनीपुर निवासी 5 वर्षीय कन्हैया पुत्र प्रताप को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। उल्टी और दस्त की शिकायत थी। परिजन उसे नवाबगंज मोहम्मदाबाद रोड स्थित झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।जहां उसकी इलाज के बाद और हालात बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉ बच्चे को मृत घोषित कर दिया।