बिंदकी: कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहा व महरहा रोड बाईपास चौराहे के बीच मंदिर से चोरी हुआ सवा 5 किलो का पीतल का घंटा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहा तथा महाराज रोड बाईपास चौराहे के बीच बाईपास में रोड किनारे स्थित गोसाई बाबा मंदिर से सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोर सवा 5 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे किसान श्रवण कुमार सैनी को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची।