लातेहार: मैट्रिक में लातेहार जिला टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा, कई लोगों ने दी बधाई
जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार की दोपहर ढाई बजे जारी कर दिया गया। जिले के टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। टॉप टेन में कुल 14 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिनमें 8 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं।