सरवाड़: टोडारायसिंह में शराब की दुकान में घुसा पैंथर, सेल्समैन पर किया हमला, युवक गंभीर घायल
Sarwar, Ajmer | Jul 20, 2026 टोडारायसिंह में SBI बैंक के पास शराब की दुकान में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे पैंथर घुस गया।पैंथर ने अचानक दुकान में मौजूद सेल्समैन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।हमले के बावजूद सेल्समैन ने सूझबूझ दिखाते हुए पैंथर को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।