रायबरेली: कोतवाली नगर में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी के खुलासे के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम का बयान
Raebareli, Raebareli | Jul 11, 2026
11 जुलाई शनिवार दोपहर 3बजे रायबरेली शहर क्षेत्रधिकारी नगर आशीष निगम के द्वारा एटीएम के माध्यम से एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर रूपए पैसे लूटने वाले मामले को लेकर खुलासा गया है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास एटीएम कार्ड एवं नगद रुपए बरामद हुए है। एक अभियुक्त जनपद उन्नाव का निवासी है तथा दूसरा जनपद हरदोई का निवासी बताया जा रहा है।