डोमचांच के बच्छेडीह निवासी का एक युवा पंकज कुमार पंडित का भारतीय नौसेना (नेवी) में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पंकज ने युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए लोगों की नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर अपने लक्ष्य पर लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए में दो बार असफल होने और नेवी भर्ती में भी कई चरणों में बाधाओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वर्ष 2026 में उनका चयन भारतीय नौसेना के एसआर पद पर हो गया।पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उनके पिता शशिकांत पंडित पंजाब में फल विक्रेता हैं, जबकि माता विमला देवी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि गर्व का विषय है।