नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम डुंगरिया मेंं पानी की किल्लत सामने आने के बाद मंगलवार को दो बजे सामूहिक रूप से गांव की महिलाएं जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन दर्जनों महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में विगत कई सालों से पानी की समस्या गहराई हुई है। यहां पेयजल विभाग द्वारा नलजल कनेक्शन कार्य कराया गया है।