चंदिया: चंदिया के प्रभारी तहसीलदार आशीष शर्मा को बांधवगढ़ तहसील के गैर-न्यायालयीन कार्यों का अतिरिक्त प्रभार मिला
उमरिया जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक और प्रभार परिवर्तन आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार चंदिया को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ तहसील बांधवगढ़ के गैर-न्यायालयीन कार्यों का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की गयी है