मांट: गांव बेरा में घर में घुसकर किया गया जानलेवा हमला, 6 नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Apr 20, 2026 मांट तहसील के थाना सुरीर के गांव बेरा धीरेन्द्र वार्ष्णेय अपने परिवार के साथ रविवार को अलीगढ़ से अपने पैतृक गांव बेरा आये हुए थे,दोपहर में सभी लोग घर में बैठे थे,तभी पड़ोसी सुभाष गुप्ता, भोला,बाबूलाल, उर्मिला,रोहित ,धीरज व चार अन्य घर मे घुस आये और मारपीट शुरू कर दी,मारपीट में धीरेन्द्र की दादी कांति देवी का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया।