सिमडेगा: वन विभाग ने कोंनमेंजरा के पास से इमारती लकड़ी ट्रैक्टर सहित ज़ब्त की
सिमडेगा वन विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात ट्रैक्टर में 23 गम्हार का इमारती लकड़ी जप्त किया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी सिमडेगा शंभू शरण चौधरी के द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर टीम बनाकर छापेमारी करते हुए पकड़ा है ,जो लगभग 70 से 80 हजार रुपए की है ।इस मामले में करवाई जारी है।