आगामी श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके उपरांत मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11