#अलीगढ़ के हयातपुर बझेड़ा में मंदिर की मूर्ति खंडित होने की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया हादसा; सफाई के दौरान छात्रा से गलतीवश मूर्ति क्षतिग्रस्त,थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम हयातपुर बझेड़ा स्थित सरकारी विद्यालय परिसर में बने मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची लोधा पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला किसी तोड़फोड़ का नहीं, बल्कि हादसे का निकला। पुलिस के अनुसार विद्यालय की एक छात्रा मंदिर की धुलाई कर रही थी, इसी दौरान गलतीवश मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी विद्यालय में नियुक्त शिक्षिका को दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति द्वारा मूर्ति को खंडित नहीं किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने भी स्थिति स्पष्ट की है।
#Aligarh #LodhaPolice #AligarhPolice #UPPolice #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 29, 2026