धनघटा: प्रजापतीपुर गांव में पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठकर दिया धरना
धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतीपुर गांव में पति की दूसरी शादी होने से नाराज महिला ने सोमवार सुबह 11:00 बजे अपने दो बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठकर धरना देने लगी। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने समझा बूझकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। 2012 में पति से शादी हुई थी।वहीं पति ने दूसरी शादी कर लिया है।अब मुझे घर से निकाला जा रहा है।