मंझनपुर: कौशाम्बी के बीएसए ने लोगों से की अपील, अपने बच्चों को शिक्षा के लिए भेजें स्कूल, शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश
कौशाम्बी जिले के बीएसए डॉ० कमलेन्द्र कुशवाहा ने जिले के रहने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि जिले के समस्त विद्यालय खुल चुके हैं। यहां अपने बच्चों का दाखिला करवाएं और प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। स्कूलों में बच्चों को शिक्षा मिलेगी मुफ्त में किताबें मिलेगी स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था की गई है।