जगदलपुर: अतिक्रमण पर कार्रवाई, सुकमा से माचकोट के जंगलों पर कब्जा करने पहुंचे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बस्तर वन मंडल के अंतर्गत माचकोट परिक्षेत्र में सुकमा जिले से आए 12 आरोपियों के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है। इन पर भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही की गई है। आरोपियों को वन अपराध दर्ज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।