नवाबगंज: बाराबंकी में 17 वर्षीय किशोरी लापता, दिनदहाड़े घर से निकली, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है।दो दिन पहले किशोरी घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई।परिजनों ने गुरुवार करीब 11 बजे बताया कि उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, जिससे उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।