फुलवारी: फुलवारीशरीफ: दो पक्षों के विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान एक युवक की मौत
Phulwari, Patna | Aug 26, 2025 सोमवार की रात करीब 10 बजे पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के साकेत विहार में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष ने बताया कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।