फुलवारी: जानीपुर: महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप, डीएसपी ने दी जानकारी
Phulwari, Patna | Aug 23, 2025 फुलबारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक महिला की मौत होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रेत्तर कारवाई के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इसके बाद FSL टीम की मदद से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया।