फुलवारी: पटना के फुलबारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी दीपक के पैर में लगी गोली, SSP ने दी जानकारी
Phulwari, Patna | Aug 19, 2025 जानीपुर थाना इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी दीपक के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से दीपक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दरअसल पुलिस को दीपक और उसके गिरोह की जानीपुर थाना इलाके में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। जैसे ही पुलिस टीम छापेमारी करने पहुँची,अपराधियों ने गोलियां चला दी।