भीलवाड़ा: जिले के विभिन्न थानों ने शांति भंग के आरोप में 22 व्यक्तियों और विभिन्न प्रकरणों में 21 जनों को किया गिरफ्तार
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस टीम हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी निगाह रखती है ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके । इसी के तहत जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुल 22 जनों को शांति भंग के आरोप में ओर थानों में दर्ज विभिन्न प्रकरणों में कुल 21 जनों को गिरफ्तार किया है