कुरावली: नगला सुम्मेर में परिजनों की डांट से आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय नीलम पुत्री सुरेश सिंह ने बुधवार को किसी बात पर परिजनों द्वारा डांटने के बाद यह कदम उठा लिया। हालत गंभीर होने पर उसके मामा धर्मेन्द्र ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चिकित्सकों द्वारा युवती का उपचार किया जा रहा है।