छौड़ाही: शेखा टोला में मंगलवार शाम विवाद के बाद मारपीट, महिला समेत तीन घायल
शेखाटोला गांव में मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे में आपसी विवाद में मारपीट महिला समेत तीन लोग हुआ घायल। जिसमें घटना में शेखा टोला के भूलतेन राम ने अपने पड़ोसी बबलू राम, उपेंद्र राम, शंकर राम, धीरज कुमार व 11 लोगों को बेरहमी से लोहे के सरिया से पीट-पीट कर घायल करना एवं 2000 नगद रुपए छीन लेने का आरोप थाना में आवेदन दिया है।