बटियागढ़: खमरिया हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मगरोन थाना क्षेत्र में हुई घटना
मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौकी अंतर्गत खमरिया गांव में हुए हत्याकांड का लाइव वीडियो सामने आया है,आज सोमवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर फायरिंग करते नजर आ रहा है, गौरतलब है कि आज बिहारी पटेल को उसके ही छोटे भाई वीरेंद्र उर्फ रघुवीर ने गोली मारी थी जिंसमे बिहारी की मौत हो गई,मगरोन थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी