बटियागढ़: त्योहारों में शांति व्यवस्था के लिए बटियागढ़ पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी नवरात्रि पर्व और त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर आज बटियागढ़ पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई, थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बेठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, दुर्गा समितियों के सदस्यों से संवाद किया और आयोजनों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश और शांति सौहाद्र भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की