बटियागढ़: बेलखेड़ी गांव में युवक पर हमला, घायल देर रात बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र का
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है,घायल मुन्ना सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,युवक के सिर में गम्भीर जख्म होने से प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार रात जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया