मुज़फ्फरनगर: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बारिश में भागे बदमाशों की बाइक गिरी, मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी फौजी घायल
मुजफ्फरनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार 2 बदमाश बारिश में कच्चे रास्ते की ओर भागे,लेकिन फिसलन के कारण बाइक गिर गई।भागते समय उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी बदमाश समीर उर्फ फौजी घायल होकर गिरफ्तार हुआ,जबकि उसका साथी रोहित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया