कुरावली: कुरावली जीटी रोड से बसंतपुर मार्ग पर अवैध सब्जी मंडी के कारण जाम की समस्या
कुरावली नगर में जीटी रोड से ग्राम बसंतपुर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी के कारण सुबह के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न देने से समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।