हसनपुर: मोहनपुर में मेधावी बेटियों का सम्मान, घर पहुंचकर किया उत्साहवर्धन, अनुपम और प्रियम की सफलता बनी प्रेरणा
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के प्रणेता सुजीत कुमार भगत ने सराहनीय पहल करते हुए मेधावी बेटियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस क्रम में दशहरा निवासी दुष्यंत राय की पुत्रियों अनुपम और प्रियम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनुपम ने मैट्रिक और प्रियम ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।