चकरनगर: क्वार्टर फाइनल मैच में चकरनगर ने शुक्ला क्लब को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटी किटें
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे महात्मा गांधी ग्रामीण स्टेडियम में जिलापंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।चकरनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 86 रनों का लक्ष्य रखा और जबाब में शुक्ला क्लब भरथना ने पीछा किया लेकिन 9वे ओवर में सभी खिलाड़ी ढेर हो गए।और मात्र 65 रन ही बना सके।ऐसे 20 रन से शुक्ला क्लब को हार का सामना करना पड़ा।