दहेज के लिए प्रताड़ना, पति-सास-ससुर पर हत्या का आरोप, मेजा पुलिस ने पति को भेजा जेल
प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में शादी के 3 साल बाद दहेज की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और देवर पर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
करछना थाना अंतर्गत तरौली गांव निवासी रंजना यादव की शादी पकरी सेवार गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति बुलेट गाड़ी और नकद रुपये की मांग कर रहा था। भाभी और सखी-सहेलियों से भी पैसे मंगवाने का दबाव बनाता था। मना करने पर मंगलवार को पति, सास, ससुर और देवर ने रंजना को पीट-पीटकर मार डाला और शव फांसी पर लटका दिया।
पीड़ित भाई विजय यादव ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन की पूरी जिम्मेदारी निभाई। पिता स्व. हरीलाल यादव ने बेटी की शादी में सोना-चांदी व गृहस्थी का सामान भी दिया था। अब न्याय की गुहार सीएम योगी से लगाई है।
मेजा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
#prayagrajnews