कतरीसराय: कतरीसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 8 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के द्वारा आठ लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मोबाइल धारकों द्वारा पूर्व में स्थानीय थाना में सनहा दर्ज कराया गया था।