नवादा: अस्पताल की लापरवाही से मासूम की मौत, रेफर करते समय रास्ते में तोड़ा दम, सिर फटने के बाद नहीं हुई ड्रेसिंग
Nawada, Nawada | Apr 4, 2026 नवादा जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक और मासूम की जान ले ली। रजौली थाना क्षेत्र के गगन गांव निवासी रामाशीष कुमार का इकलौता 3 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की मौत हो गई। मुरैना गांव के पास ई-रिक्शा पलट जाने से परिवार घायल हो गया। बच्चे के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा।परिवार ने तुरंत बच्चे को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।