चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में बुधवार को भाजपा के पक्ष में राजपूत समाज की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा भी पहुंचे थे जहाँ उन्होंने मंच से राजपूत समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राजपूत समाज की इस पंचायत मे भारी संख्या मे लोग शामिल हुए।