लखीसराय: नया बाजार पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, जवानों की समस्याओं के समाधान पर जोर।
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमाल द्वारा नया बाजार पुलिस केंद्र, में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार की दोपहर 3,10 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सभा के दौरान पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया।