पिंड्रा: सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म और देहव्यापार के आरोप में एक महिला सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी के सारनाथ में नाबालिग से दुष्कर्म और देहव्यापार के आरोप में एक महिला सहित एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक नाबालिग को उसकी माँ के परिचित द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर मामले में समाजसेविका ने मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।