सहावर: राजेन्द्र नगर में भाई पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप, सीएम से की गई शिकायत
अमांपुर कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी चन्द्रपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी बिना बटवारे किए पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर जबरन नींव भरवा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।