कादरी गेट क्षेत्र के बढ़पुर मंदिर के पास बाइक सवार झपट्टा मार शातिर एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मोहल्ला किसानन नगला निवासी नितिन गौतम ने गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे बताया कि वह अपने साथी शिवम के साथ फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से काली सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने शिवम के हाथ से मोबाइल छीना और तेज़ी से फतेहगढ़ की ओर भाग निकले