बनमनखी: सुमरित उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए विधायक व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बनमनखी स्थित सुमरित उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन तथा अंचलाधिकारी अजय कुमार ने विद्यालय का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद विवेक मौजूद र