सावर: राम मंदिर चंदा चोरी और स्थानीय मुद्दों को लेकर सावर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक रघु शर्मा ने सरकार को घेरा
Sawar, Ajmer | Aug 5, 2026 सावर क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं और राम मंदिर के नाम पर हुई कथित चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन बुधवार शाम 5 बजे तक किया गया।इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा की नीतियों और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।