इटावा: अजीत नगर मोहल्ले में बच्चों ने खेल-खेल में तोड़ा कार का शीशा, मामला बढ़ने पर महिलाओं में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Apr 26, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजीत नगर मोहल्ले में शनिवार शाम चरन सिंह की कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी बच्चों ने खेल-खेल में कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद उनकी मां बच्चों की शिकायत करने उनके घर गयी तो मामले ने तूल पकड़ लिया और बच्चों की माँ व उनके बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में बीच बचाव करने पहुँची चरन सिंह की पत्नी स्नेहलता घायल हो गयी।