सिमरी: गंगा कटाव रोकने हेतु सैंड पैकेट्स भराई तेज, सांसद ने बक्सर और सिमरी प्रखंड के कटाव का किया निरीक्षण
Simri, Buxar | Mar 8, 2026 गंगा नदी के बढ़ते कटाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह के निर्देश के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सैंड पैकेट्स की भराई का कार्य तेज कर दिया है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे सांसद ने बक्सर प्रखंड के मझरिया, उमरपुर, अर्जुनपुर तथा सिमरी प्रखंड के केशोपुर और अर्जुनपुर सहित आसपास के कई गांवों का दौरा कर गंगा से हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण किया।